
Rajasthan माध्यमिक शिक्षा Board ने 10वीं और 12वीं कक्षा के मॉडल पेपर 2027 जारी
चंडीगढ, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी इन मॉडल पेपर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर से विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप, अंक योजना और सवालों के प्रकार समझने में मदद मिलेगी। इनकी तैयारी से परीक्षा के कठिनाई स्तर का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।























