
Panchkula Police की इकोनॉमिक सेल ने करोड़ों की ठगी के मामले में की बड़ी कार्रवाई
करोडो की ठगी का पर्दाफाश, MBA पास आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला, 03 नवंबर 2026 (विश्ववार्ता) पंचकूला पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने करोड़ों की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सेल ने 3.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी अनमोल अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई इकोनॉमिक सेल के इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में की गई।कैलकुलेटर चुनें
*कैसे करता था ठगी?*
पुलिस के मुताबिक आरोपी MBA पास है और बताया जा रहा है कि उसने CA की परीक्षा चार बार में पास की है। वह लोगों को प्रॉपर्टी में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देता था, लेकिन निवेश के नाम पर ली गई रकम को शेयर मार्केट में लगा देता था और बाद में रकम वापस नहीं करता था।
*15 लोग शिकार, 4 केस दर्ज*
जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक करीब 15 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। उसके खिलाफ कुल 4 मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामले में ही करीब 81 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
पुलिस ने आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने ठगी की रकम को अपने ऐशो-आराम पर उड़ा दिया। फिलहाल रिमांड के दौरान रकम की रिकवरी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























