Haryana के इस जिले मे CM Flying की बडी रेड
180 किलो घटिया पनीर किया जब्त, 5 हजार लीटर दूध भी मिला
चंडीगढ, 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले मे त्योहारों के मौसम को देखते हुए हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आजकल मिलावट खोरी लगातार बढ़ रही है, खासकर दूध, पनीर और मावा में जमकर मिलावट की जाती है और लोगों की सेहत से खिलवाड़ होता है। सोनीपत में मुरथल के देवडू गांव की शिव कॉलोनी स्थित एक पनीर फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की।
आरोप है कि यहां घटिया और गुणवत्ताहीन पनीर तैयार किया जा रहा था. टीम ने मौके से 180 किलो पनीर पकड़ा है और उसे नष्ट कराया गया है. पनीर पाम ऑयल से तैयार किया जा रहा था. टीम ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात रहे कि इससे पहले हाल ही में यमुनानगर में इसी तरह का पनीर पकड़ा गया था।
बताया जा रहा है कि अध्या एंटरप्राइजेज के नाम से करीब 500 गज के प्लॉट में फैक्ट्री चल रही थी. फैक्ट्री पर रेड के दौरान करीब 5 हजार लीटर दूध भी मिला है. दूध की टंकियों में मक्खियां बैठी थीं और गंदगी देखी गई. जांच में फैक्ट्री में साफ-सफाई की पूरी तरह से कमी मिली. इसके अलावा जांच में फैक्ट्री संचालन को लेकर जरुरी कागजात भी नहीं मिले हैं. फैक्ट्री संचालक मधुप उर्फ मोनू बताया जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























