दिल्ली: जूता फैक्ट्री में आग, 4 की मौत
चंडीगढ, 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता) दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज़ 1 में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। Fire Breaks Out at Footwear Factory; 4 Dead
रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री से छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। उन्हें संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि पांच अन्य को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से बचाया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। आग बेसमेंट में लगी थी।
दिल्ली फायर सर्विस के असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) पारस कुमार ने कहा, “यह फैक्ट्री जूते और चप्पल बनाती और स्टोर करती है। आग बेसमेंट में लगी थी। फिलहाल, आग पूरी तरह से बुझ गई है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























