Haryana State Vigilance and Anti-Corruption Bureau का बडा एक्शन
इतने लाख की रिश्वत लेते सोनीपत वक्फ बोर्ड के 2 कर्मचारी दबोचे
जानियें पूरा मामला
चंडीगढ, 29 अक्टूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने वक्फ बोर्ड के सोनीपत कार्यालय के एस्टेट आफिसर मोहम्मद सलीम और रेंट क्लर्क मोहम्मद ताहिर को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
गोहाना की किशन कालोनी निवासी सतीश ने शिकायत दी थी कि उसने अपने तीन सहयोगियों भरत सिंह, कमलेश और सुभाष के साथ गोहाना में दुकानों के प्लाट के पट्टे के लिए हरियाणा वक्फ बोर्ड में आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान उनसे करीब तीन लाख रुपए लिए गए लेकिन भुगतान की रसीदें जारी नहीं की गईं।
करीब एक महीने पहले निजी तौर पर चपरासी का काम करने वाले सलीम ने उसे बताया कि उसके और उसके सहयोगियों के आवेदन की फाइलें संशोधित हो गई हैं। इसके बाद उसे तीन लाख रुपए लेकर सोनीपत स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय आने को कहा गया। वहां एस्टेट ऑफिसर द्वारा रसीदें जारी करने और पट्टा अनुबंध के लिए हलफनामा देने की बात कही गई थी।
इस संबंध में उसने शिकायत की। उसे गोहाना में बाईपास के निकट बुलाया गया। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की टीम ने निरीक्षक मोहिंद्र सिंह के नेतृत्व में एस्टेट आफिसर मोहम्मद सलीम और रेंट क्लर्क मोहम्मद ताहिर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























