
Gold Silver Price Today: आज करवाचौथ के अवसर पर जानिये सोने व चांदी के दाम
जानें आज के भाव
चंडीगढ, 29 अक्टूबर (विश्ववार्ता) करवाचौथ के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार को 1,46,350 रुपए थी, जो गुरुवार को बढक़र 1,46,500 रुपए हो गई। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव बुधवार के 1,36,110 रुपए से बढक़र 1,36,250 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी का भाव 2,01,000 रुपए था, जो गुरुवार को घटकर 1,97,300 रुपए रह गया। Gold Silver Price Today: gold silver price 29 Oct check latest rates
करवाचौथ के मौके पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और चांदी के भाव में गिरावट से खरीदारी करने वाले लोगों की नजरें बाजार के ताजा भाव पर बनी हुई हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















