Entertainment: Diljit Dosanjh’ के दिल्ली शो से पहले विवाद
पढ़ें क्या है मामला ?
चंडीगढ़, 29 अक्टूबर, 2026 (विश्व वार्ता): पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले एक कंप्लेंट फाइल की गई है, जिसमें शराब और ड्रग्स से जुड़े गानों पर बैन लगाने की मांग की गई है। इनमें “पटियाला पैग,” “5 तारा ठेके,” और “जेब विचो फीम लबिया” जैसे गाने शामिल हैं। इसके अलावा कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर बच्चों को बुलाने पर भी बैन लगाने की मांग की गई है। इसके साथ ही दिलजीत के नकली कारतूस वाली बेल्ट पहनने पर भी बैन लगाने की मांग की गई है। यह शिकायत चंडीगढ़ के रहने वाले डॉ. पंडितराव धरेनवार ने 27 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के DCP (साउथईस्ट) को लिखे एक लेटर में की है।
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 के तहत 30 अक्टूबर को दिल्ली में एक लाइव कॉन्सर्ट होगा। यह इवेंट जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होगा। दिलजीत दोसांझ करीब दो साल बाद फिर से भारत आ रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























