Jantar Mantar violence: आज जंतर-मंतर हिंसा मामले में होगी अहम सुनवाई
चंडीगढ, 29 अक्टूबर (विश्ववार्ता) जंतर-मंतर पर जुलाई 2026 में हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कथित हिंसा की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति सुनवाई करेगी। समिति पेलेट गन के कथित इस्तेमाल, महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न, पुलिस की कथित ज्यादती और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े मामलों की जांच करेगी।
•जांच के प्रमुख बिंदु:
• पुलिस द्वारा पैलेट गन का कथित इस्तेमाल
• महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप
• लक्षित हिंसा और दोनों पक्षों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग
• सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के मामले
• सबूत और शिकायतें दर्ज कराने की प्रक्रिया:
• प्रभावित लोग, पुलिसकर्मी और आम नागरिक वैध पहचान पत्र (ID Card) के साथ निर्धारित समय पर पैनल के समक्ष साक्ष्य या शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।
• इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























