International News: 7 European देशों में सुपरमार्केट पर Cyber Attack
नई दिल्ली, चंडीगढ 03 नवंबर 2026 (विश्ववार्ता) 7 यूरोपियन देशों में सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर पर साइबर अटैक की खबर सामने आई है। हैकर्स ने ऑनलाइन सिस्टम में छेड़छाड़ करके रेफ्रिजरेटर का टेम्परेचर बढ़ा दिया, जिससे दूध, मीट और खाने की दूसरी चीजें खराब हो गईं।
बेल्जियम, स्वीडन, नीदरलैंड, एस्टोनिया, लक्जमबर्ग, फिनलैंड और आयरलैंड जैसे यूरोपियन देशों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। बेल्जियम में कुछ स्टोर में रेफ्रिजरेटर का टेम्परेचर 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
यूरोन्यूज के मुताबिक, ये अटैक रविवार रात और सोमवार सुबह के बीच हुए। 12 अक्टूबर को फ्रांस में सैकड़ों सुपरमार्केट पर ऐसा ही अटैक किया गया था।
आपको बता दें कि आजकल सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर को इंटरनेट के जरिए रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए, खराबी या हैक होने पर स्टोर का पूरा स्टॉक खत्म हो सकता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























