चक्रवात मुरासु Andhra Pradesh में तट से टकराया
कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश
18 उड़ानें रद्द; कई पेड़ उखड़े, अगले 12 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश में गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु का लैंडफॉल प्रोसेस करीब दो घंटे बाद भी जारी है। मंगलवार तड़के 5.31 बजे जारी अपडेट के मुताबिक मुरासु अभी बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में है। आंध्र प्रदेश में हवाएं 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. इसकी रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है
ये जगह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के बहुत करीब है, जो ओंगोल से लगभग 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में है। अगले दो घंटों तक ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच लैंडफॉल प्रोसेस जारी रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। समुद्र में लगभग 1.0-1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठने की आशंका है। निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा है। cyclone murasu andhra pradesh chennai weather alert update
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























