
Himachal Pradesh के सिरमौर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत
चंडीगढ, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद रातभर लापता रही सात वर्षीय बेटी सोमवार सुबह सुरक्षित मिल गई। मासूम के सकुशल मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। Shillai rohanat road accident father son death seven year old




















