वैन और ट्रक में टक्कर; 6 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश),चंडीगढ, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) – उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक वैन और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा कल देर रात कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के थरुआडीह गांव के पास हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक, जब वैन ट्रक से टकराई तो उसमें आठ लोग थे, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में, उन्हें आगे के इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से पांच कप्तानगंज के एक ही परिवार के थे।
अधिकारियों के मुताबिक, परिवार एक रिश्तेदार के घर से फंक्शन से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
हादसा इतना भयानक था कि वैन पूरी तरह डैमेज हो गई।
मरने वालों के एक रिश्तेदार ने कहा, “छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद हमें बॉडी मिलेंगी।”
ASP वर्मा ने कहा कि हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आगे की जांच चल रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























