Asian Champions Trophy: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से रौंदा
– सेमीफाइनल में जगह पक्की
चंडीगढ, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में आज भारत और साउथ कोरिया का मैच हुआ। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में साउथ कोरिया के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय टीम ने बिना हारे नॉकआउट में जगह बना ली है।
आपको बता दें कि भारत और कोरिया के बीच रोमांचक मैच देखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने जालंधर में हो रहे भारत और साउथ कोरिया के बीच मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और मैच का आनंद लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल की भावना बनाए रखने को कहा और उन्हें अपना बेस्ट परफॉर्म करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























