पंजाब: गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत
लुधियाना, 3 नवंबर, 2026 (विश्व वार्ता): खबर सामने आई है कि लुधियाना के गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग करने वाले शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। उसे कुछ दिन पहले पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। इस दौरान राजू को अचानक सीने में दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण फिलहाल हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। राजू मूल रूप से फिरोजपुर के नूरपुर माछीवाड़ा गांव का रहने वाला था। Punjab: Accused who opened fire at Gurdwara Sahib dies in police custody
बताया जा रहा है कि आरोपी को डायबिटीज थी और उसका ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे होता रहता था। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। आरोपी पर आरोप है कि वह 28 अक्टूबर को सुबह करीब 3:15 बजे मोटरसाइकिल पर आया और एक दूसरे नकाबपोश हमलावर के साथ सुधार के राजोआना कलां गांव में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में हेड सेवादार संत बाबा बलदेव सिंह के लिविंग रूम पर गोलियां चला दीं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























