Sirsa Murder News: हरियाणा के सिरसा मे जमीनी विवाद को लेकर कांग्रेस नेता का मर्डर
इलाके मे भारी तनाव
चंडीगढ, 3 नवंबर (विश्ववार्ता)हरियाणा के सिरसा में खेतों में कुल्हाड़ी से काटकर कांग्रेस नेता का मर्डर कर दिया गया। घटना में उनके पिता भी घायल हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में 35 एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है। घटना में उनके पिता नाजम सिंह भी घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार में 35 एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। हमले में लवप्रीत के सौतेले भाई ने उर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। congress halka leader murder land dispute family alligation
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नाजम सिंह के पास करीब 35 एकड़ जमीन है। इस जमीन के बंटवारे का दोनों बेटों के बीच विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले पंचायतें भी हो चुकी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लवप्रीत सिंह परिवार के साथ सिरसा के कालांवाली गांव में ही रहते थे। लवप्रीत सिंह सारा कालांवाली में कांग्रेस के युवा हलका इंचार्ज थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























