Major Accident in Nepal: एवरेस्ट इलाके में दो हेलीकॉप्टर टकराए
– 1 भारतीय की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली, चंडीगढ, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) नेपाल में एक हादसे में दो हेलीकॉप्टर टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और भारतीय मूल का एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नेपाल पुलिस अधिकारी मौसम तमांग ने बताया कि यह हादसा एवरेस्ट बेस कैंप पर हुआ, जहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी कंपनियों के दो हेलीकॉप्टर टकरा गए। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को नेपाल के एवरेस्ट इलाके में लैंड करने की कोशिश करते समय दोनों हेलीकॉप्टर टकरा गए और क्रैश हो गए। Two Helicopters Collide in the Everest Region
पुलिस के एक बयान के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार सुबह सोलुखुम्बू जिले के खुम्बू पासंग ल्हामू ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर चार में मौजूद फेरेचे में हुआ। जिला पुलिस ऑफिस के मुताबिक, फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर सुबह करीब 8:11 बजे लैंडिंग के दौरान टकरा गए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























