Big Breaking news: राजस्थान में रेलवे लाइन पर धमाका
ATS और IB जांच में जुटीं
चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) श्रीगंगानगर में ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम हो गई है। इस ट्रैक से पैसेंजर ट्रेन गुजरने के 45 मिनट के बाद ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके में ट्रैक पर मौजूद पिलर पूरी तरह से बिखर गए।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को जोरदार विस्फोट हुआ। यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के तुरंत बाद हुई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। कोई हताहत की खबर नहीं है, क्योंकि विस्फोट ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ। railway track in sriganganagar
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विस्फोट का कारण और कोई साजिश की आशंका की जांच चल रही है।
अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल की जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























