India vs New Zealand 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज; बारिश की वजह से टॉस में देरी
फिर नजर आएंगे Ro-Ko
चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज चार नवंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। ऑकलैंड में अब मौसम पूरी तरह साफ और धूप खिली हुई है। मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। अंपायर भी पिच और मैदान की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए बीच मैदान पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में जल्द ही टॉस को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
ind vs nz odi format team india and new zealand head to head record
टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड में भारत ने अब तक कुल 45 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम को सिर्फ 14 में जीत मिली है, जबकि 26 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में अब तक कुल 123 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 63 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 52 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज पिछले साल खेली गई थी, जिसमें कीवी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।
फिर नजर आएंगे Ro-Ko
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे। इन दोनों ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। दोनों ही बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















