असम में पुलिस एनकाउंटर में घनकांत गोगोई की मौत, होटल फायरिंग केस का था आरोपी
चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) गुवाहाटी के होटल में पांच लोगों की हत्या के आरोपी घनकांत गोगोई की असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग के दौरान मौत हो गई। पुलिस उसे 2024 के बैंक धोखाधड़ी मामले में गुवाहाटी सेंट्रल जेल से शिवसागर ले जा रही थी। रास्ते में उसने कथित तौर पर सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की. इस दौरान गोलियां चलीं. एक गोली पुलिस अधिकारी के पैर में लगी जबकि जवाबी फायरिंग में गोगोई गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
एसएसपी पापोरी चेतिया ने बताया कि शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित आरोपी को पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने शौच जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस उसे वाहन से उतारकर एक स्थान पर ले गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















