प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुने गए एनडीए के नेता
BJP बहुमत से दूर, अबकी बार गठबंधन सरकार, विपक्ष में बैठेगा INDIA गुट
चंडीगढ, 6 जून (विश्ववार्ता): पीएम मोदी ने नई सरकार के गठन के लिए इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. देश के लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. चुनाव नतीजों में एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया. वहीं इंडिया गठबंधन ने भी 200 से ज्यादा सीटें हासिल कीं. अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है.
दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. इसी सिलसिले में तमाम दल और कई पार्टियों के नेता एक्शन में आ चुके हैं. वहीं दिल्ली में एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक में बीजेपी नेता अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. एनडीए की बैठक में मौजूद सभी दलों के नेताओं ने जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में आस्था भी व्यक्त की. NDA के सहयोगी दलों ने PM मोदी को समर्थन पत्र सौंप दिया है.























