Air India का प्लेन Pakistani airspace में घुसा
– एयर इंडिया का प्लेन दिल्ली से अमृतसर जा रहा था
– टेक्निकल खराबी की वजह से अपने रूट से भटका
अमृतसर, 24 जून (वर्ल्ड न्यूज़) – रात एयर Air India का एक प्लेन अपने रूट से भटककर कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुस गया। प्लेन के पायलट को इस बात का पता तब चला जब पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक अधिकारियों ने प्लेन को तुरंत वापस लौटने की चेतावनी दी। जिसके बाद पायलट ने बिना देर किए प्लेन को भारतीय इलाके की तरफ मोड़ दिया। आपको बता दें कि यह फ्लाइट दिल्ली से अमृतसर के लिए निकली थी। अधिकारियों के मुताबिक, टेक्निकल खराबी की वजह से प्लेन अपने तय रूट से भटक गया था। Air India
पाकिस्तान की चेतावनी मिलने के बाद जब तक प्लेन पाकिस्तानी एयरस्पेस से भारतीय इलाके में वापस आया, तब तक अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ गया था। इस वजह से प्लेन को अमृतसर में लैंड करने के बजाय वापस दिल्ली भेजना पड़ा। करीब दो घंटे बाद दोबारा परमिशन मिलने पर प्लेन ने अमृतसर के लिए उड़ान भरी और करीब चार घंटे देरी से सोमवार-मंगलवार रात 2:20 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरबस AI-321 ने सोमवार रात 9:18 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। प्लेन को रात 10:30 बजे अमृतसर में लैंड करना था। लेकिन इस उड़ान के दौरान प्लेन में तकनीकी दिक्कत आ गई। Air India
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























