
नई दिल्ली,चंडीगढ, 24 जून, 2026 (विश्ववार्ता) तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। जून 2026 के लिए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया गया है। दिल्ली में 14.2 kg का घरेलू LPG सिलेंडर करीब ₹853 में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत करीब ₹852 है। कोलकाता और चेन्नई में घरेलू सिलेंडर के दाम करीब ₹880 हैं।
दिल्ली में कमर्शियल LPG का 19 kg का सिलेंडर करीब ₹1,730 में बिक रहा है। मुंबई में इसकी कीमत करीब ₹1,680 है। कोलकाता और चेन्नई में यह ₹1,850 तक पहुंच गया है। LPG Rate Today
हाल ही में 5 kg वाले FTL (फ्री ट्रेड) LPG सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब इसका दाम करीब ₹821.50 है। नए रेट 1 जून, 2026 से लागू होंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























