मानसा: परविंदर झोटा का कल होगा अंतिम संस्कार
– जानें कब और कहाँ होगा अंतिम संस्कार
मानसा, चंडीगढ, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार को लेकर एक बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि कल (7 नवंबर) दोपहर 12 बजे उनके खेतों में अंतिम संस्कार किया जाएगा। झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए बनी एक्शन कमेटी ने यह फैसला लिया है।
गौरतलब है कि परविंदर झोटा की बॉडी आज 24 तारीख को PGI चंडीगढ़ में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई थी, लेकिन बॉडी अभी तक परिवार को नहीं सौंपी गई है। परविंदर सिंह झोटा की बॉडी का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हुआ है। पोस्टमॉर्टम में देरी की वजह यह है कि बॉडी को काफी देर तक फ्रीजर में रखा गया था, और उसका टेम्परेचर पोस्टमॉर्टम के हिसाब से एडजस्ट नहीं हो पाया। इस वजह से पोस्टमॉर्टम प्रोसेस शुरू नहीं हो सका।
यह भी बताया गया है कि डॉक्टरों की एक टीम शाम 6 बजे दोबारा पोस्टमॉर्टम करने की कोशिश करेगी। अगर यह प्रोसेस तब भी मुमकिन नहीं हो पाया, तो पोस्टमॉर्टम कल सुबह तक के लिए टाला जा सकता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























