Punjab के इस जिले मे दिल दहलाने वाली वारदात आई सामने, Triple Murder के बाद की आत्महत्या
पूरे इलाके में सनसनी
चंडीगढ, 24 जून, 2026 (विश्ववार्ता) : पंजाब के गुरदासपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसमें एक युवक ने कथित तौर पर अपनी चाची, 13 वर्षीय चचेरे भाई और अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्याकांड की वजह माना जा रहा है। चार लोगों की मौत से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बटाला क्षेत्र के मुंडी कलार गांव में मंगलवार रात हुई. 35 वर्षीय मनजोत सिंह अपने चाचा निशान सिंह के घर पहुंचा था. उसके साथ उसका दोस्त परगट सिंह भी था, जो खान प्यारा गांव का निवासी और पूर्व सैनिक था. मनजोत के पास परगट सिंह की पिस्तौल थी. घर पहुंचते ही उसने अपनी चाची हरदीप कौर (45) और उनके 13 वर्षीय बेटे हरमीत सिंह पर गोलियां चला दीं. हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय निशान सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। Gurdaspur Murder Case
तीन लोगों की हत्या करने के बाद मनजोत सिंह अपने घर लौट गया. वहां उसने उसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. पुलिस को मनजोत का शव उसके घर की रसोई में मिला. एक ही रात में चार लोगों की मौत से गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























