Gold Silver Price Crash: सोने व चांदी की कीमतों मे आई भारी गिरावट
जल्दी से चेक कीजिये रेट
चंडीगढ, 24 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Gold Silver Price24 जून को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,105 रुपये गिरकर 1.44 लाख रुपये हो गई, जो पहले 1.45 लाख रुपये थी।
एक किलोग्राम चांदी की कीमत 794 रुपये गिरकर 2.27 लाख रुपये हो गई। इस महीने सोने की कीमतों में 12,573 रुपये और चांदी की कीमतों में 36,661 रुपये की गिरावट आई है। 1 जून को सोने की कीमत 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी।
गौरतलब है कि इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत ₹1.33 लाख थी, जो 29 जनवरी को ₹1.76 लाख के पीक पर पहुंच गई। तब से सोना ₹31,126 सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को ₹2.30 लाख थी, जो 29 जनवरी को ₹3.86 लाख पर पहुंच गई – जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा लेवल है। तब से अब तक 146 दिनों में चांदी की कीमत ₹1.58 लाख कम हो चुकी है। Gold Silver Price
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























