IPL-2025, मे आज दूसरे मैच मे Mumbai Indians का सामना Chennai Super Kings के साथ
चेन्नई से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्व वार्ता) आईपीएल मे आज 2025 में लगातार दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएगे। दिन के दूसर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।
सीएसके ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था। सीएसके और मुंबई के बीच को लेकर प्रशंसकों में हमेशा ही क्रेज रहता है, लेकिन सीएसके की खराब फॉर्म इस चमक को कम कर सकती है। मुंबई की नजरें हालांकि, पिछली हार का बदला लेकर आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।
वही अगर दोनो टीमों की बात करे तो मुंबई ने शुरुआती मैचों की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अपने पिछले दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर अच्छी वापसी की है। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम तालिका में सातवें पायदान पर है और वह मौजूदा सत्र में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ सत्र के अपने पहले मैच में इस टीम से मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया। टीम ने इसके बाद आसानी से जीत के लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।
























