
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल
चंडीगढ, 2 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को पहला सीईओ मिल गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ नियुक्त किए जाने का ऐलान किया गया है।
Uttar Ayodhya Air marshal jitendra mishra appointed Ayodhya Ram mandir new ceo
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से गठित सर्च कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली ने पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी और निष्पक्ष रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पैनल में शामिल सदस्यों का चयन मेरिट की उत्कृष्टता के आधार पर किया गया है। उन्होंने चयन समिति को लेकर कहा कि इसमें शामिल सभी लोग दूरदर्शी, भरोसेमंद और समर्पित हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। राम मंदिर के सीईओ पद के लिए 5585 आवेदन आए थे। इन आवेदनों का बहुस्तरीय मूल्यांकन दिल्ली-एनसीआर, पुणे और उड़ीसा के संबलपुर में विशेषज्ञों की टीमों ने किया। मंगलवार को राम मंदिर ट्रस्ट को सर्च कमेटी के सचिव समीर पांड्या ने पैनल सौंपा। इसके बाद बुधवार को इस पैनल पर विचार कर फाइनल निर्णय लिया गया। हालांकि, राम मंदिर के सीईओ पद पर आखिरी समय तक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रिटायर्ड आईपीएस राजेश पांडेय की नियुक्ति की चर्चा थी। हालांकि, ट्रस्ट की बैठक में इस संबंध में अलग निर्णय सामने आया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























