FIH Men’s Hockey World Cup : जर्मनी चौथी बार हॉकी वर्ल्ड चैंपियन बना
फाइनल में स्पेन को हराया
वावरे (बेल्जियम),दिल्ली, 31 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को हराकर चौथी बार FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही जर्मनी ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती और टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार चैंपियन बना। FIH Men’s Hockey World Cup :
फाइनल मैच में डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 1-0 से हरा दिया। रविवार को बेल्जियम के वावरे में हुए इस मैच का निर्णायक गोल जर्मनी के माइकल स्ट्रट ने 44वें मिनट में किया। इस जीत के साथ ही जर्मनी ने चौथी बार FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है और पाकिस्तान के चार खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। Germany Beats Spain 1-0 in the final
पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। स्पेन ने तीसरे क्वार्टर में लगातार हमले किए, लेकिन जर्मनी ने 44वें मिनट में जवाबी हमले के जरिए बढ़त बना ली। जर्मनी ने इससे पहले 2002, 2006 और 2023 में वर्ल्ड कप जीता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























