India’s Badminton Player तन्वी ने जीता पहला सीनियर Badminton title
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्व वार्ता) भारत की 15 साल की बैडमिंटन प्लेयर तन्वी पेट्री ने इंडोनेशिया में पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज टाइटल जीत लिया है। वर्ल्ड नंबर 132 तन्वी ने फाइनल में साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर 82 किम मिन-सन को 21-5, 21-6 से हराया। उन्होंने यह मैच सिर्फ 32 मिनट में जीता। यह तन्वी का पहला सीनियर इंटरनेशनल टाइटल है।
टूर्नामेंट में यह तन्वी की छठी जीत थी। अपने शुरुआती मैच को छोड़कर, उन्होंने अपने सभी मैच सीधे गेम में जीते। फाइनल से एक दिन पहले, तन्वी ने सेमीफाइनल में कनाडा की टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर 51 रेचल चैन को हराकर मैच 21-9, 21-19 से जीता था। इस तरह, तन्वी ने लगातार दो दिन टॉप 100 रैंक वाली प्लेयर्स को हराया। India’s badminton player Tanvi won the first senior badminton title
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























