
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर Lionel Messi ने लिया रिटायरमेंट
इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए किया ऐलान
नई दिल्ली, चंडीगढ, 1 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर Lionel Messi ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए यह ऐलान किया। हाल ही में उनकी टीम FIFA वर्ल्ड कप में रनर-अप रही थी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल में आखिरी मैच था। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले जिसमें उन्होंने 125 गोल किए और 68 गोल में असिस्ट किया। उन्होंने अर्जेंटीना को एक वर्ल्ड कप और दो कोपा अमेरिका टाइटल जिताया। इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट लेते हुए मेसी ने कहा कि उन्हें पता है कि यह फैसला दर्दनाक होगा, लेकिन वह समझते हैं कि अब समय आ गया है।
मेसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इतने समय और सोचने के बाद, मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं रिटायर हो रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और आज भी बहुत दुख होता है, लेकिन मेरा मानना है कि यह सही समय है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है, सिर्फ इन कुछ सालों में ही नहीं जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी है और आपको खुश करने और फुटबॉल के ज़रिए अर्जेंटीनाई होने पर गर्व महसूस कराने के लिए अपना सब कुछ दिया है।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























