Women’s Asia Cup : इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की
थाईलैंड को हराया
दुबई, दिल्ली, 31 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) इंडियन विमेंस टीम ने एशिया कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में थाईलैंड पर 94 रन से शानदार जीत दर्ज की। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए थाईलैंड 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑल आउट हो गई। : India starts with a win; beats Thailand by 94 runs
अपना 150वां मैच खेल रही दीप्ति शर्मा ने बिना एक भी रन दिए 3 विकेट लिए। वह विमेंस T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। नंदिनी शर्मा ने भी 3 विकेट लिए, जबकि श्री चरनी ने 2 विकेट लिए।
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शैफाली वर्मा ने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए। इंडियन टीम का अगला मैच 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
























