भारतीय खेल फैंस के लिए बड़ा झटका: Neeraj Chopra Asian Games से बाहर
नई दिल्ली, चंडीगढ, 29 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) – भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण नीरज चोपड़ा ने इस साल के बाकी सभी मैचों से नाम वापस ले लिया है।
वह अगले महीने होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनसे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की बहुत उम्मीद थी, ऐसे में उनका बाहर होना भारतीय खेल फैंस के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए इस खबर की जानकारी दी है।
चोपड़ा ने कन्फर्म किया कि उन्हें और उनकी टीम को चोट के कारण अपना सीज़न यहीं खत्म करना पड़ा। चोपड़ा ने पोस्ट में लिखा, लॉज़ेन डायमंड लीग में सीज़न का सबसे अच्छा थ्रो फेंकने के कुछ समय बाद, ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने में चोट लग गई। इससे एक लिगामेंट फट गया। इस चोट की वजह से नीरज 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा, वह 11 से 13 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से भी बाहर रहेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















