IPL-2025,राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर; मुंबई 100 रन से जीता
पॉइंट टेबल के टॉप पर पहुंची मुंबई
चंडीगढ़ 2 मई (विश्ववार्तां) मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 117 रन पर आवर कर यह मैच 100 रन से जीत लिया। कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई यह मैच जितने में सफल रही। इसी के साथ रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई, जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है।
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को जीत के लिए 218 रन का लक्ष्य दिया है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारियों के बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ा टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए। इनमे रिकेल्टन ने 61 और रोहित ने 53 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 48* और हार्दिक पंड्या 48* रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया।
























