इस्राइल के अंतिम आधिकारिक नतीजे आज होंगे जारी
आम चुनाव के अंतिम नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत से दूर
किस पार्टी को कितनी सीटें मिली ?
चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) इस्राइल के संसदीय (नेसेट) चुनाव के अंतिम आधिकारिक नतीजे बुधवार को घोषित कर राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को सौंपे जाएंगे। इस्राइल के चुनावी कानून के मुताबिक 4 नवंबर तक नतीजों का प्रमाणित होना अनिवार्य है। 27 अक्तूबर को हुए मतदान के बाद आए नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ‘लिकुड’ पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी है, लेकिन उनका गठबंधन 61 सीटों के जादुई आंकड़े (बहुमत) से दूर रह गया है। no majority anyone israeli elections netanyahu hold power jeopardy
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाली याशर पार्टी को 21 सीटें मिली हैं। बी’याचाद को 12 और जॉइंट लिस्ट को 11 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा डेमोक्रेट्स और अरब समर्थित रा’अम पार्टी ने 8-8 सीटें हासिल की हैं। इस्राइल बेतेनु, यूनाइटेड तोराह जुडाइज्म और ओत्ज्मा येहुदित को 7-7 सीटें मिली हैं। वहीं, शस और रिलीजियस जियोनिज्म के खाते में 6-6 सीटें आई हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























