त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे ने यात्रियों को दिया बडा तोहफा
पंजाब के इस जिले से चलेगी स्पेशल ट्रेन
चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने आगामी त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लुधियाना और पूर्णिया के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस का संचालन किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 04660 लुधियाना से 5 और 9 नवम्बर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी तथा 33 घंटे 30 मिनट की यात्रा तय करके अगले दिन रात 21:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04659 पूर्णिया से 6 और 10 नवम्बर को रात 23:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा 31 घंटे 20 मिनट के सफर के बाद सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। Railways to passengers
यह स्पैशल ट्रेन अपनी दोनों दिशाओं की यात्रा के दौरान ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगडिय़ा और सहरसा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी त्यौहारी यात्रा को सुगम बनाने की अपील की है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























