IPL-2025 मे आज दूसरे मैच मे मुंबई और दिल्ली के बीच होगा मुकाबला
रोहित-स्टार्क और बुमराह-राहुल में होगी भयंकर भिड़ंत
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच का मैच कौन जीतेगा ?
चंडीगढ़, 13 अप्रैल (विश्ववार्ता)डियन प्रीमियर लीग 2025 में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। शाम को होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से होगी। 18वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है।
(संभावित प्लेइंग 11):
दिल्ली कैपिटल्सः
फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा
मुंबई इंडियंसः
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
केएल राहुल
दिल्ली बनाम मुंबई मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। राहुल ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 93* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
जसप्रीत बुमराह
दिल्ली बनाम मुंबई मैच में याॅर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। बुमराह के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पाएंगे।
























