
IND vs NZ 5th T20 : भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 आज
भारतीय टीम की नजर जीत के साथ 4-1 से सीरीज खत्म करने पर होगी
चंडीगढ, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन ऑकलैंड में खेले गए पिछले मुकाबले में 87 रन की करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करने पर विचार कर सकता है।
ऑकलैंड में मिली हार ने भारतीय टीम की रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में पांचवें टी20 में कुछ नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। खास तौर पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।
- मुकाबला: भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी20 इंटरनेशनल
- तारीख: रविवार, 1 नवंबर 2026
- समय: दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- टॉस: दोपहर 12:00 बजे
- मैदान: सेडन पार्क, हैमिल्टन
- टीवी पर प्रसारण: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























