
स्टार अनुभवी स्पिनर Rashid Khan ने टी20 क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
चंडीगढ, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में इतिहास रचा। राशिद ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले राशिद के 199 टी20 विकेट थे। मैच के दौरान राशिद ने जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी को आउट कर अपने 200 विकेट पूरे किए। मैच में राशिद का यह एकमात्र विकेट था।
अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके आस-पास कोई नहीं है। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने अपने 120वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों की सूची में राशिद पहले नंबर पर हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हॉन्गकॉन्ग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे और न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















