
Kerala NEET PG 2026 के पोस्ट ग्रेजुएट सीटों पर दाखिले के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट और कैटेगरी लिस्ट जारी
मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें ?
चंडीगढ, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) केरल में नीट पीजी 2026 के तहत मेडिकल की पोस्ट ग्रेजुएट सीटों पर दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। कमिश्नर फॉर एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी सीईई केरल ने फाइनल मेरिट लिस्ट और कैटेगरी लिस्ट जारी कर दी है। ये दोनों लिस्ट 29 अक्तूबर 2026 को जारी की गई हैं। जिन उम्मीदवारों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए पीजी मेडिकल कैंडिडेट पोर्टल 2026 की मदद लेनी होगी।
मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले सीईई केरल की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर पीजी मेडिकल 2026 सेक्शन खोलें।
3. अब पीजी मेडिकल कैंडिडेट पोर्टल 2026 पर जाएं।
4. मांगी गई जानकारी भरकर लॉग इन करें।
5. अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी देखें।
6. आगे के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट या डाउनलोड की हुई कॉपी सुरक्षित रख लें।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















