Chief Minister Bhagwant Mann दिल्ली पहुंचे, AAP की मीटिंग में होंगे शामिल
– दिल्ली एयरपोर्ट से कपूरथला हाउस के लिए हुए रवाना
चंडीगढ, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली पहुंच गए हैं। वे दिल्ली एयरपोर्ट से कपूरथला हाउस के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ देर बाद वे आम आदमी पार्टी (AAP) की मीटिंग में शामिल होंगे। मीटिंग में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी की सीनियर लीडरशिप शामिल होगी।
मीटिंग का मुख्य एजेंडा आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चुनाव करना होगा। इस दौरान संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी और चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, यह भी खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी नवंबर के दूसरे हफ्ते में, यानी 10 नवंबर से पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























