Defense Minister Rajnath Singh फिलीपींस में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना
क्या है एडीएमएम ?
चंडीगढ, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस के सेबू में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक एडीएमएम-प्लस में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले, राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में एक गुरुद्वारे और एक हिंदू मंदिर का दौरा किया। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और प्रार्थना भी की।
Defense Minister Rajnath Singh left for Delhi after completing his program in the Philippines
क्या है एडीएमएम ?
एडीएमएम, आसियान में रक्षा संबंधी परामर्श और सहयोग का सर्वोच्च तंत्र है। एडीएमएम-प्लस एक ऐसा मंच है, जहां आसियान के सदस्य देश (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम) तथा इसके आठ संवाद साझेदार (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए एक साथ आते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























