आज 1 नवंबर से बदलेंगे कई नियम, आपकी जेब पर जानिये क्या होगा असर ? …
चंडीगढ, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) New Rules From 1st November: 1 नवंबर 2026 से देश में कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी रसोई, जेब और रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ेगा। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं । अक्तूबर का महीना खत्म होने के साथ ही देश में हर महीने की तरह पहली तारीख से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब, रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। हर महीने की शुरुआत में कुछ खास वित्तीय और सरकारी नियमों में फेरबदल होता है, जो हर घर को प्रभावित करते हैं।
इस बार भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों से लेकर टैक्स, पेंशन और बैंकिंग से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इस बार कौन-कौन से नए बदलाव आपकी जिंदगी पर असर डालने वाले हैं।
Big Rule Changes From 1st November: LPG Prices to Mobile Calling Rules, Check All Details Here
1 नवंबर 2026 से जीएसटी नियमों में हो रहे बदलावों का मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।
अब टैक्स वापसी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे व्यापारियों का पैसा सरकारी कागजी कार्रवाई में नहीं फंसेगा और समय पर वापस मिलेगा।
इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ अब तभी मिलेगा जब बेचने वाले ने सरकार को सही समय पर टैक्स चुकाया हो। इससे फर्जी बिलों पर लगाम लगेगी।
सामान बेचने के बाद मिलने वाली छूट पर टैक्स का हिसाब आसान किया गया है ताकि कंपनियों और सरकार के बीच कोई विवाद न हो।
देश के सभी सरकारी पेंशनभोगियों के लिए अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की विशेष प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो जाएगी।
सभी बुजुर्ग और पेंशनधारकों के लिए इस जरूरी प्रमाण पत्र को तय समय सीमा के भीतर यानी नवंबर महीने में ही जमा करना अनिवार्य होगा।
ऐसा न करने पर पेंशन मिलने में रुकावट आ सकती है, इसलिए समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























