दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली आज …
रामलीला मैदान रैली को लेकर Delhi Police Alert , सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंडीगढ, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की आगामी महारैली और मार्च को लेकर तैयारियां बेहद तेज हो गई हैं. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस महा रैली का रूट और समय साझा किया है, जिसकी शुरुआत कनॉट प्लेस और मिंटो रोड जंक्शन से होकर अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक होगी।
राहुल गांधी ने आम जनता और समर्थकों से इस मार्च में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है. इस विशाल आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर खुद सड़कों पर उतरे और अपनी पूरी शीर्ष अधिकारियों की टीम के साथ मिंटो ब्रिज से लेकर रामलीला मैदान तक के पूरे मार्ग का पैदल निरीक्षण किया।
रैली में उत्तर प्रदेश से करीब एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 25 हजार से ज्यादा लोग शनिवार शाम तक दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ जिलों से कार्यकर्ता दोपहर बाद निकले हैं, जो आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने समर्थकों से एक नवंबर को दोपहर 12 बजे सीपी जंक्शन (कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड) पर जुटने की अपील की है। यहां से रामलीला मैदान तक मार्च प्रस्तावित है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने केवल मैदान में रैली की अनुमति दी है, मार्च की नहीं। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, मार्च के लिए कांग्रेस की ओर से अनुमति का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस इस संबंध में आयोजकों के संपर्क में है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























