
IND vs NZ: न्यूजीलैंड द्वारा दिये विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत की पारी लडखडाई
100 के स्कोर से पहले आधी टीम लौटी पेवेलियन
चंडीगढ, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में भारत को 260 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए।
जवाब में भारत ने 8 ओवर के बाद 5 विकेट पर 86 रन बनाए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। टीम ने पहले ही ओवर में संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा ने 27 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 22 रन पर बोल्ड हुए।
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टी-20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम से ग्लेन फिलिप्स ने 49 बॉल पर 107 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 25 बॉल पर 65 रन बनाए IND vs NZ:
न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल की शानदार पारियों के दम पर भारत को 260 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 259 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से फिलिप्स ने 107 और ब्रेसवेल ने 65 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप्स और ब्रेसवेल की धुआंधार पारी के दम पर ही न्यूजीलैंड विशाल लक्ष्य देने में सफल रहा।
न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स और ब्रेसवेल के अलावा फिन एलेन ने 31, डेरिल मिचेल ने 24, बेवोन जैकब ने 7, मिचेल सैंटनर ने 5 और टिम सीफर्ट ने 3 रन बनाए। नाथन स्मिथ नाबाद 6 और एडम मिल्ने 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश रेड्डी और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















