IPL-2025, आज Royal Challengers Bangalore का सामना han Royals से
कैसा खेलेगी चिन्नास्वामी की पिच ?
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्व वार्ता) आईपीएल-2025के 18वां सीजन के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने घर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। बेंगलुरु के 8 में से 5 मैच जीतकर 10 पॉइंट्स हैं। राजस्थान के 8 मैचों में दो जीत के साथ सिर्फ 4 अंक हैं।
- मैच- आरसीबी बनाम आरआर- IPL 2025 का 42वां मैच
- वेन्यू- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
- डेट और टाइम- 24 अप्रैल 2025, गुरुवार- 7:30 PM
आरसीबी की टीम ने अब तक 8 मैच में से पांच मैच में जीत और 3 हार के बाद अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया हुआ है, जबकि राजस्थान की टीम ने 8 मैच में से केवल दो मैच में जीत हासिल की है।राजस्थान की टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन इंजरी के चलते आरसीबी के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग ही करते हुए दिखेंगे। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज कैसा रहेगा?
























