Asian Champions Trophy: आज तीन मैच खेले जाएंगे
जालंधर, चंडीगढ, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के कुल तीन बड़े मैच आज जालंधर में खेले जाएंगे।
पहला मैच कोरिया और बांग्लादेश के बीच दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा।
इसके बाद शाम 4:45 बजे जापान का मुकाबला चीन से होगा।
दिन का सबसे बड़ा मैच भारत और मलेशिया के बीच शाम 7:00 बजे खेला जाएगा।
पंजाब के जालंधर शहर में हो रही ‘हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ में हॉकी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जालंधर में हो रहे इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का लीग स्टेज आधा मैच पार कर फाइनल राउंड में पहुंच गया है। हर टीम ने तीन लीग मैच खेल लिए हैं जबकि दो लीग मैच बाकी हैं। भारत और मलेशिया ने तीन-तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। Asian Champions Trophy
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























