भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
चंडीगढ, 4 जून: (विश्ववार्ता): भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसा महाराष्ट्र के नासिक में हुआ है। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डी आर कराले ने बताया कि सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमान के पायलट और सह-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि विमान को विंग कमांडर बोकिल और उनके सेकेंड इन कमांड बिस्वास उड़ा रहे थे. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए और उन्हें मामूली चोटें आईं. उन्हें एचएएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने आगे कहा कि क्रैश होने के बाद विमान में आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है. विमान के हिस्से 500 मीटर के दायरे में फैले हुए हैं. भारतीय वायु सेना, एचएएल सुरक्षा और एचएएल तकनीकी इकाई की टीमों ने साइट का दौरा किया.
























