Punjab Crime News: पुलिस स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ, 18 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) : अमृतसर में एक युवक की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जहां युवक की हत्या हुई, वहां से पुलिस स्टेशन थोड़ी ही दूरी पर है। यह घटना गुरुवार रात की है। मृतक युवक की पहचान साहिल गिल के तौर पर हुई है और उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। वह ज़ोमैटो के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता था और करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक साल का बच्चा भी है। Amritsar: Youth shot dead near police station
मिली जानकारी के मुताबिक, दो मनचले युवकों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर इस्लामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
गोलीबारी की सूचना मिलने पर SHO समेत सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ADCP लेवल के एक अधिकारी ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने घटना से जुड़े सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























