International News: India की दो टूक
भारतीय कंपनियां वहीं से तेल खरीदेगी जहां ‘सबसे अच्छा सौदा’ मिलेगा- Vinay kumar
जयशंकर की भी तीखी प्रतिक्रिया
चंडीगढ़, 26 अगस्त: (विश्ववार्ता) Indian Ambassador Russia विनय कुमार ने कहा है कि भारतीय कंपनियां वहीं से तेल खरीदती रहेंगी जहां से उन्हें ‘सबसे अच्छा सौदा’ मिलेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत ऐसे क़दम उठाता रहेगा जो देश के ‘राष्ट्रीय हित’ की रक्षा करें।
crude oil buy oil wherever-we-get-it-cheapindian ambassador russia
मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने स्पष्ट कहा है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सर्वोत्तम सौदे वाली जगहों से ही तेल खरीदना जारी रखेगा, चाहे वो रूस हो या कोई और देश। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका ने हाल ही में भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। अमेरिकी फैसले की आलोचना करते हुए राजदूत ने इसे “अनुचित, अविवेकपूर्ण और निष्पक्ष व्यापार सिद्धांतों के विरुद्ध” बताया।
indian ambassador russia
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार को लेकर अक्सर वित्तीय लेनदेन पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन राजदूत ने बताया कि अब दोनों देशों के बीच एक प्रभावी भुगतान प्रणाली स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा, “हमने राष्ट्रीय मुद्राओं में निपटान की एक कार्यशील प्रणाली तैयार की है, जिससे अब तेल आयात के भुगतान में कोई रुकावट नहीं है। crude oil buy oil
इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अमेरिकी टैरिफ को ‘अनुचित’ करार दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भारत अपने किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि भारत व्यापार में आत्मनिर्भरता और संतुलन के पक्ष में है, न कि दबाव में आने के।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























