CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency

US Midterm Results : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार!

US Midterm Results : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार!

डेमोक्रेट्स को बहुमत

चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) US Midterm Results: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए देश के मतदाताओं ने  3 नवंबर को हुए बहुचर्चित मध्यावधि चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को संसद के उच्च सदन सीनेट का कंट्रोल सौंप दिया। डेमोक्रेट ने कई अहम राज्यों में गवर्नर पदों पर भी जीत दर्ज की। इन नतीजों का असर न केवल अमेरिका, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल सकता है। रिपब्लिकन पार्टी को अपने मजबूत गढ़ माने जाने वाले टेक्सास, जॉर्जिया और आयोवा जैसे राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां उसने डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों गवर्नर के पद गंवा दिए। इसके अलावा टेक्सास, मेन, साउथ कैरोलिना, नॉर्थ कैरोलिना, कंसास और आयोवा में सीनेट की सीट पर भी पार्टी को झटका लगा। ट्रंप ने इन राज्यों के मतदाताओं से यह कहते हुए मतदान की अपील की थी कि मानो वह खुद चुनावी मैदान में हैं। usa midterm election voting south carolina georgia vermont results

रिपब्लिकन पार्टी की इस बड़ी हार की मुख्य वजह ट्रंप की नीतियों के प्रति लोगों में व्याप्त असंतोष को माना जा रहा है। खासकर ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जिसके कारण जीवन-यापन की लागत और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। मतदान केंद्रों पर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कई मतदाताओं ने ट्रंप के बयानों, बड़े-बड़े दावों और उनकी कार्यशैली से पैदा हुई नाराजगी को रिपब्लिकन पार्टी के प्रति मोहभंग का मुख्य कारण बताया।

और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

 

Related

इस्राइल के अंतिम आधिकारिक नतीजे आज होंगे जारी 

इस्राइल के अंतिम आधिकारिक नतीजे आज होंगे जारी  आम चुनाव के अंतिम नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से सामने आया पोलियो का आठवां मामला

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से सामने आया पोलियो का आठवां मामला इस्लामाबाद, चंडीगढ, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) सोमवार को एक लोकल मीडिया रिपोर्ट के...

भारत, UAE ने ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को और गहरा करने के तरीकों पर की चर्चा 

भारत, UAE ने ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को और गहरा करने के तरीकों पर की चर्चा  अबू धाबी,चंडीगढ, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) विदेश...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

आज का विचार

Currency Converter